डिजिटल इंडिया इन हिंदी पर आपका हार्दिक स्वागत है।
यहाँ आपको डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से सम्बंधित जानकारियां मिलेंगी। भारत सरकार ने भारत को डिजिटाइज़ करने के लिए कराक्रम चला रखा है और इसमें CSC की महत्वपूर्ण भूमिका है। CSC VLE सरकार के डिजिटल भारत कार्यक्रम में जी-जान से काम कर रहे हैं और दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं। सरकार भी डिजिटल भारत कार्यक्रम समबन्धी सभी योजनाएं CSC को दे रही है। CSC वास्तव में सरकार की ही संस्था है और इसका पोर्टल है DIGITAL SEVA . CSC के VLE देश को डिजिटल बना रहे हैं लेकिन काम आय के कारण चिंतित है। सरकार सस्ती और तीव्र सेवाएं आम जनता को देना चाहती है जो उचित ही है लेकिन इसमें VLE लाखों का निवेश करके दिनभर में मात्र 100 - 200 की ही कमाई कर पाता है जो सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। VLE के लिए आधार का काम सबसे ज्यादा कमाई देने वाला था जो की 2018 में पूरी तरह से बंद हो गया और उस समय बहुत सारे नए VLE जो आधार ऑपरेटर बने थे उनके सिर पर पहाड़ टूट गया, उनका निवेश डूब गया और वो सड़क पर आ गए। सरकार ने उनके लिए कोई प्रयास नहीं किया।हमारा प्रयास है की CSC VLE को ज्यादा से ज्यादा काम और आय मिले। ज्यादा काम के सन्दर्भ में तो सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है लेकिन ज्यादा कमाई के लिए कुछ भी अच्छा नहीं दिख रहा है। सरकार जो भी नयी योजना लेकर आती है उसमें VLE को भी काम करने के लिए दिया जाता है, साथ ही कुछ सेवाएं तो ऐसी भी आती है जिसमें काम करने के लिए केवल VLE को ही अवसर मिलता है। और यही पक्ष VLE के लिए सकारात्मक है। वैसे इसमें सरकार की विवशता भी दिखाई देती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें